उत्तराखंड में किशोरी से अश्लील हरकत, युवक पर गंभीर आरोप; मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Mar, 2026 04:34 PM

indecent behavior with a teenager in uttarakhand serious allegations against a

रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवक राह चलती किशोरी को जबरन उठाकर ले गया। आरोप है कि सुनसान जगह पर किशोरी के साथ गंदी हरकतें की गई। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को रंगे...

रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवक राह चलती किशोरी को जबरन उठाकर ले गया। आरोप है कि सुनसान जगह पर किशोरी के साथ गंदी हरकतें की गई। लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव का है। जहां एक किशोरी अपनी दोनों बहनों के साथ पास की एक दुकान पर गई थी। आरोप है कि शुभम नाम का युवक लड़की को जबरन उठाकर ले गया। किसी सुनसान जगह पर ले जाकर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता की दोनों बहनें पीछा करते घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने देखा कि शुभम उनकी बड़ी बहन के साथ जबरदस्ती कर रहा था। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

लड़कियों की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। सूचना पर पहुंची ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!