उत्तराखंड में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, दो युवक गंभीर घायल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Mar, 2026 05:21 PM

horrific accident in uttarakhand uncontrolled vehicle falls into a deep

चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में भीषण हादसा हुआ है। जहां पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली है। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक की...

चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत में भीषण हादसा हुआ है। जहां पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों के घायल होने की सूचना मिली है। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया कि कार सवार लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाट के पास हुई है। जहां कार संख्या UK 03 3999 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और रेस्कयू टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला।

आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना में घायलों की पहचान कार चालक युवराज ओली (18) पुत्र राजकिशोर निवासी गलचौड़ा लोहाघाट और दीपेश खर्कवाल (18) पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई हैं। दोनों लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे। घटना रविवार देर रात की बताई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!