उत्तराखंड में भीषण हादसाः दो दोस्तों की एक साथ गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Mar, 2026 09:11 AM

horrific accident in uttarakhand two friends died together causing chaos

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा के देघाट में रविवार को सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा देघाट के ग्राम चिंतोली में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुआ है।

घटना की सूचना ग्राम प्रहरी चंदन सिंह की ओर से देघाट पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देघाट पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दर्शन सिंह (24) और चन्दन सिंह (24) निवासीगण ग्राम चिंतोली को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर रूप से घायल गोपाल सिंह (24) और नरेंद्र सिंह (18) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!