उत्तराखंड में भीषण हादसाः सरकारी बस चालक ने कार को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Feb, 2026 09:28 AM

horrific accident in uttarakhand government bus

देहरादूनः उत्तराखंड में रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे-309 पर शुक्रवार को हलदुआ बैरियर के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस के एक कार को टक्कर मार देने से दो लोगों को चोंटे आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके पर नहीं रुका और बस...

देहरादूनः उत्तराखंड में रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे-309 पर शुक्रवार को हलदुआ बैरियर के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस के एक कार को टक्कर मार देने से दो लोगों को चोंटे आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके पर नहीं रुका और बस को तेजी से लेकर फरार हो गया। घटना के समय कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।        

पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराते हुए क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात काबू में कर लिए गए। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार बस व चालक की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!