उत्तराखंड में भयानक हादसा: सड़क किनारे खड़े सरिया लदे ट्रक से टकराई कार, उड़े परखच्चे..मच गई चीख-पुकार

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Apr, 2026 12:29 PM

horrific accident in uttarakhand car collides with truck loaded with steel bars

प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला, धूमा देवी पत्नी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कौड़यिाला क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े लोहे की सरिया से लदे एक ट्रक में विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिसके कारण कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गए। 

कार में चालक सहित कुल 8 लोग थे सवार
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि आज प्रात: लगभग 08:05 बजे चौकी व्यासी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कौडियाला क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कुछ व्यक्ति घायल हो गए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम उपकरणों के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद पता चला कि सरिया से लदा एक भारी ट्रक खड़ा था, जिससे एक कार टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार में चालक सहित कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें 05 महिलाएं तथा 03 पुरुष शामिल थे। 

प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला, धूमा देवी पत्नी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तथा शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!