Edited By Ramanjot, Updated: 14 Aug, 2026 10:16 AM

सरकार ने सुरंग में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चमोली जिले में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के बावजूद धामी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई।
मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। धामी प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ समेत बचाव अभियान में जुटी सभी एजेंसियों के अधिकारियों से अभियान की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।