Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2026 11:39 AM

डोभाल ने अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर बताया कि वे दोनों उक्त स्मैक को मुजफ्फरनगर से प्रेम नगर क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यानतरत व पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को बेचने के लिए लाए थे।
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जनपद पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के उच्च कोटि के नशीले पदार्थ स्मैक को बेचने आए दो नशीले पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले हैं।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रवेंद्र डोभाल ने शनिवार को बताया कि कोतवाली प्रेमनगर ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 02 नशा तस्करों नदीम पुत्र अकमल निवासी दक्षिणी खालापार नियर फटीमा मस्जिद, मुजफ्फरनगर, आयु 30 वर्ष और फैसल पुत्र सामिया, निवासी योगेंद्र पुरी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर, आयु 28 वर्ष फैसल को कुल 26.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके द्वारा प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी पुलिस ने सीज किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि इनसे बरामद स्मैक उच्च कोटि की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग बीस लाख रुपए है।
डोभाल ने अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर बताया कि वे दोनों उक्त स्मैक को मुजफ्फरनगर से प्रेम नगर क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यानतरत व पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को बेचने के लिए लाए थे। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पूर्व में भी प्रेम नगर क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को स्मैक की सप्लाई की थी, जिसमें उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ था, उस समय पुलिस से बचने के लिए उन्होंने अपने पास कोई फोन नहीं रखा था। आज भी दोनों अभियुक्त प्रेमनगर क्षेत्र में हास्टल व पीजी, फ्लैट में रहने वाले छात्रों को उक्त स्मैक बेचने की फिराक में देहरादून आए थे तथा देर रात्रि में उक्त स्थान पर रुककर स्मैक सप्लाई करने का प्लॉन बना रहे थे, पर इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया