लोक निर्माण विभाग के 3 इंजीनियरों पर गिरी गाज, सरकार ने किया निलंबित

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Aug, 2026 10:31 AM

three engineers suspended over collapse of bridge approach road in dehradun

अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के देहरादून प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को प्रथमदृष्टया तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण के अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है।

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पिछले महीने भारी बारिश के दौरान देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी में टोंस नदी पर स्थित पुल की संपर्क सड़क धंसने के मामले में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के तीन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

अधिकारियों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के देहरादून प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को प्रथमदृष्टया तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण के अपने दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। कुमार के अलावा, देहरादून प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरोला को भी दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई मामले में की गई जांच की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। 

गौरतलब है कि 28 जुलाई को भारी बारिश के दौरान पुल की संपर्क सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें एक बड़ा गड्ढा हो गया था। पुल को 12 जुलाई को यातायात के लिए खोला गया था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!