Edited By Ramanjot, Updated: 10 Aug, 2026 02:24 PM

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा रविवार को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित रिमझिम ढाबे के पास हुआ, जिसमें बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई।
देहरादून/रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ से गंगाजल लेने मोटर साइकिलों से आए दो कांवड़िए आपस में मोटरसाइकिल टकराने के कारण काल कवलित हो गए। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा रविवार को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित रिमझिम ढाबे के पास हुआ, जिसमें बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों पर कांवड़िए सवार थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों कांवड यात्रा के सिलसिले में निकले थे।
मौके पर मची अफरा-तफरी
मृतकों की पहचान संदीप मलिक पुत्र महिपाल सिंह आयु 35 वर्ष, निवासी किवाना, कांधला, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) और विपिन पुत्र राजपाल आयु 40 वर्ष, निवासी किवाना, कांधला, जिला शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर दोनों दोपहिया वाहनों की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया।