उत्तराखंड में भीषण हादसा ! यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोग थे सवार; मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Mar, 2026 10:50 AM

horrific accident in uttarakhand bus carrying 15 passengers crashes

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण हादसा हुआ। जहां यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। अनियंत्रित होकर बस सड़क मार्ग पर पलट गई। घटना के दौरान बस में 15 यात्री सवार थे। बस के अचानक पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि बस कोटद्वार...

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण हादसा हुआ। जहां यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। अनियंत्रित होकर बस सड़क मार्ग पर पलट गई। घटना के दौरान बस में 15 यात्री सवार थे। बस के अचानक पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि बस कोटद्वार से तोल्यू डांडा की ओर जा रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रिखणीखाल क्षेत्र में तोल्यू डांडा के पास हुई। जहां मंगलवार को एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे को दौरान बस में करीब 15 लोग सवार थे। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। घायलों में सरला देवी पत्नी चंद्र मोहन सिंह (उम्र 57 वर्ष), विद्या देवी पत्नी विक्रम सिंह (उम्र 81 वर्ष),विमला देवी पत्नी मदन सिंह (उम्र 60 वर्ष), शिल्पा देवी पत्नी विजय पाल (उम्र 29 वर्ष) शामिल है। सभी गांव उम्मेदु बाखल, तोल्यू डांडा, रिखणीखाल, पौड़ी के रहने वाले है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!