उत्तराखंड में भीषण हादसाः 45 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत ! वाहन ने कुचल डाला; होली पर पसरा मातम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 05 Mar, 2026 01:19 PM

horrific accident in uttarakhand 45 year old worker

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां किच्छा हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने सुरक्षा कर्मी को टक्कर मार दी। घटना में 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हुई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां किच्छा हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने सुरक्षा कर्मी को टक्कर मार दी। घटना में 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हुई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के किच्छा हाईवे पर हुई। जहां पैदल सड़क पार कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि घटना के दौरान सुरक्षा कर्मी डयूटी पर तैनात थे। वह पानी भरने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना मंगलवार रात की बताई गई है।

घटना में मृतक की पहचान 45 वर्षीय योगेंद्र कुमार शर्मा पुत्र छत्तरपाल निवासी महादेवपुरम कालोनी बहेड़ी बरेली के रूप में हुई है। योगेंद्र कुमार शर्मा रुद्रपुर में सिक्योरिटी सर्विस कंपनी में सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात है। घटना के दिन उनकी डयूटी किच्छा रोड स्थित एक कालोनी में थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पूरे गांव में होली पर मातम पसर गया है।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!