Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Feb, 2026 02:22 PM

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में रविवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हुई है।
चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में रविवार को भीषण हादसा हुआ। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देवाल-बोरागाड सड़क के पदमल्ला गांव के पास हुई है। जहां एक ट्रक हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में चालक की मौके पर मौत हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचाया गया। मृतक की पहचान ओडर निवासी जयबीर सिंह के रूप में हुई है।