उत्तराखंड में 72 घंटे भारी ! इन 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Feb, 2026 09:33 AM

heavy rain and snowfall expected in uttarakhand for the next 72 hours the meteo

देहरादूनः उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीतें कई दिनों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस होती है। वहीं, सुबह-शाम की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग का...

देहरादूनः उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीतें कई दिनों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों को गर्मी महसूस होती है। वहीं, सुबह-शाम की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। इन सात जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 17 फरवरी को राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर में बारिश की आशंका है। वहीं, 18 और 19 फरवरी को इन जनपदों में कहीं-कहीं बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 3000 मीटर व उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। इसके बाद 20 और 21 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, बीते सोमवार को राज्य में मौसम लगभग शुष्क रहा। किसी भी जनपद में बारिश-बर्फबारी देखने को नहीं मिली। आसान शब्दों में बात करें तो फरवरी माह में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी के बीच मौसम विभाग ने आज और कल यानी 17 और 18 फरवरी को राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!