हरीश रावत ने केदारनाथ उपचुनाव परिणाम को बताया चिंताजनक, कहा- सट्टा, शराब और धनबल की हुई जीत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Nov, 2024 01:44 PM

harish rawat called the kedarnath by election result worrying

अल्मोड़ाः केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने विजय हासिल की है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस दिग्गज नेता हरीश रावत ने इस  परिणाम को लेकर चिंता जाहिर की है। इसी के साथ ही रावत ने भाजपा पर शराब और पैसा बांटने का आरोप लगाया है।

अल्मोड़ाः केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम में भाजपा ने विजय हासिल की है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस दिग्गज नेता हरीश रावत ने इस परिणाम को लेकर चिंता जाहिर की है। इसी के साथ ही रावत ने भाजपा पर शराब और पैसा बांटने का आरोप लगाया है।

दरअसल, अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस नेता हरीश रावत ने केदारनाथ उपचुनाव के बहाने बीजेपी पर शराब और पैसा बांटने का आरोप लगाते हुए धामी सरकार पर हमला बोला है। हरीश रावत ने कहा की केदारनाथ उपचुनाव में सट्टा, शराब और धनबल की जीत हुई है, जबकि उत्तराखंड सरोकार की हार हुई है।

वहीं, इस मौके पर हरीश रावत ने केदारनाथ के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को उत्तराखंड की आवाज उठाने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम में उत्तराखंडियत की हार हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!