उत्तराखंड में चली ताबड़तोड़ गोलियां ! छात्र पर बंदूक से झोंका फायर; मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Mar, 2026 11:03 AM

gunfire erupts in uttarakhand

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां करीब आधा दर्जन युवकों ने एक छात्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने छात्र पर बंदूक से फायर झोंका। बताया गया कि छात्र परीक्षा देकर स्कूल...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां करीब आधा दर्जन युवकों ने एक छात्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने छात्र पर बंदूक से फायर झोंका। बताया गया कि छात्र परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकला था। तभी उस पर यह हमला किया गया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लक्सर में हुई है। जहां बुधवार को परीक्षा देकर निकल रहे छात्र पर बंदूक से फायर झोंका गया। हमले में छात्र बाल-बाल बचा है। इसके बाद छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। बताया गया कि बसेड़ी रोड स्थित एक स्कूल में छात्र पढ़ता है। परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकला था। उसके साथ अन्य छात्र भी था। तभी पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने छात्र पर हमला कर दिया।

वहीं, गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

   




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!