राज्यपाल ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के किए दर्शन, कहा- कैंची धाम अलौकिक शक्ति का केन्द्र

Edited By Nitika, Updated: 20 Jun, 2024 12:30 PM

governor visited baba neeb karori maharaj

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

नैनीतालः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

PunjabKesari

राज्यपाल ने कहा कि कैंची धाम आकर सदैव ही एक अछ्वुत आध्यात्मिक शांति की और असीम ऊर्जा की अनुभूति होती है। बाबा नीब करौरी महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर अलौकिक शक्ति का केन्द्र है। यहां देश एवं विदेश से अनेक भक्त दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र को विकसित करने के हर संभव प्रयास कर रही है और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यहां पर अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

वहीं गुरमीत सिंह ने कहा कि देश-विदेश से यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से यहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!