देहरादून में पूर्व सैन्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता ने जताई चिंता

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Mar, 2026 01:31 PM

former army officer shot dead in dehradun

उत्तराखंड/नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह अत्यंत चिंता की बात है कि शांति और सुरक्षा की पहचान रखने वाले उत्तराखंड की कानून व्यवस्था भाजपा शासन में ध्वस्त हो गई है और वहां सीमाओं की रक्षा करने वाले सैन्य अधिकारी भी...

उत्तराखंड/नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि यह अत्यंत चिंता की बात है कि शांति और सुरक्षा की पहचान रखने वाले उत्तराखंड की कानून व्यवस्था भाजपा शासन में ध्वस्त हो गई है और वहां सीमाओं की रक्षा करने वाले सैन्य अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। बता दें कि देहरादून में पूर्व सैन्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या की गई है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को एक पोस्ट में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से देहरादून में अपराध बढ़ रहे हैं उससे साबित हो गया है कि भाजपा शासन में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने लिखा "देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी के जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।"

वहीं, आगे कहा "सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं, आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं। भाजपा राज में सिर्फ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है।" कांग्रेस नेता ने कहा कि कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा हमारा उत्तराखंड, आज भाजपा के ग़ैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।

गौरतलब है कि राजपुर थानाक्षेत्र के जोहड़ी गांव में युवकों के दो गुटों के बीच फायरिंग में सुबह की सैर पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर जोशी की गोली लगने से मौत हो गई। ब्रिगेडियर जोशी का किसी गुट से कोई संबंध नहीं था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!