Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Mar, 2026 03:06 PM

देहरादूनः उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन हुआ है। दीवान कनवाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। इसके बाद खत्याड़ी में अपने आवास में रहे थे। बुधवार को यहां उन्होंने अंतिम सांस ली...
देहरादूनः उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन हुआ है। दीवान कनवाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। इसके बाद खत्याड़ी में अपने आवास में रहे थे। बुधवार को यहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनकी आयु 65 वर्ष थी। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दीवान कनवाल ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कहा कि दीवान कनवाल का निधन उत्तराखंड की लोक कला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
सीएम धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।