13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, स्कूल बस ड्राइवर पर गंभीर आरोप: Crime News

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Nov, 2025 01:36 PM

crime news

Uttarakhand desk: इस समय की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। एक निजी स्कूल के बस ड्राइवर ने यह घिनौनी हरकत की है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में भारी...

Uttarakhand desk: इस समय की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। एक निजी स्कूल के बस ड्राइवर ने यह घिनौनी हरकत की है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना पंजाब जालंधर में से सामने आई है। जहां एक 13 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। बस ड्राइवर हरमिंदर सिंह पर गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। यहां तक की घटना से आक्रोशित लोग उसे जिंदा जलाने की कोशिश में थे। बताया गया कि आरोपी एक निजी स्कूल में बस ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डिस्चार्ज करवाने के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी एक निजी स्कूल की बस का ड्राइवर बताया गया है। आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को आज यानी मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि नाबालिग लड़की के कत्ल को लेकर उससे और पूछताछ की जा सके। हालांकि आरोपी हैप्पी ने अपना गुनाह कबूल किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!