CM धामी ने यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं की व्यक्त

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Nov, 2024 11:08 AM

cm dhami paid tribute to ukd leader trivendra pawar

देहरादूनः उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार की सड़क हादसे में मौत के बाद सीएम धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात की है। वहीं, सीएम धामी ने त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

देहरादूनः उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार की सड़क हादसे में मौत के बाद सीएम धामी ने उनके परिजनों से मुलाकात की है। वहीं, सीएम धामी ने त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

Image

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज यानी बुधवार को यूकेडी नेता के ऋषिकेश स्थित आवास पहुंचे है। जहां सीएम ने यूकेडी नेता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट की व अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसी के साथ ही सीएम धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार का जाना एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में त्रिवेंद्र पंवार की मौत बेहद दुखद है। इसके चलते दुर्घटना की जांच के आदेश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं।

Image

बता दें कि बीते सोमवार को त्रिवेंद्र पंवार का पार्थिव शरीर एम्स से देहरादून स्थित उनके आवास पर लाया गया था। जहां कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूर्णानंद घाट पर त्रिवेंद्र पंवार का अंतिम संस्कार किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!