Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Feb, 2026 09:23 AM

देहरादूनः उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आगामी 09 से 13 मार्च तक पांच दिवसीय बजट सत्र होगा। 11 मार्च को सीएम धामी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। राज्य सरकार की ओर से यह फैसला किया गया है। अब राज्यपाल...
देहरादूनः उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आगामी 09 से 13 मार्च तक पांच दिवसीय बजट सत्र होगा। 11 मार्च को सीएम धामी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। राज्य सरकार की ओर से यह फैसला किया गया है। अब राज्यपाल की अनुमति मिलने से तिथि संबंधी अधिसूचना निर्गत होने की प्रतीक्षा शेष है। इस संबंध में विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सचिवालय को पत्र भेज दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने बताया कि भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र कराने के लिए हमारी तैयारी पूरी है। विधानसभा सचिवालय के कर्मचारी व्यवस्थाओं में लगे हैं। राज्यपाल की अनुमति के बाद बजट सत्र की अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के लिए अभी तक विधायकों की ओर से लगभग पांच सौ प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भराड़ीसैंण भवन में मरम्मत कार्य के कारण देहरादून विधान भवन में बजट सत्र आहूत किया गया था। पिछले दिनों कैबिनेट ने बजट सत्र की तिथि व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। उन्होंने पहले ही संकेत दिए थे कि बजट सत्र गैरसैंण में ही होगा।