Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Mar, 2026 11:35 AM

देहरादूनः वर्ष 2027 में आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। शासन-प्रशासन और मेला प्रशासन तैयारियों में जुटे हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहयोग का अनुरोध भी किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में कुंभ मेले का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा।