देहरादून के BJP मुख्यालय में CM धामी ने फहराया तिरंगा,स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

Edited By Nitika, Updated: 15 Aug, 2024 05:08 PM

cm dhami hoisted the tricolor at bjp headquarters in dehradun

देहरादूनः जहां पूरा भारत देश स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया।...

देहरादूनः जहां पूरा भारत देश स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया। वहीं इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

आजादी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी को देश के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इसी दौरान उन्होंने देश की आजादी और मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। वहीं मुख्यमंत्री ने सभी को आजादी के अमृतकाल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए देश को संगठित, सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।

बता दें कि 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। उस दिन से हर साल इस ऐतिहासिक दिन को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही यह दिन देश की आजादी एवं भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को स्मरण करने का है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!