Chardham Yatra 2024... विधि-विधान के साथ खुले Badrinath Dham के कपाट, हजारों श्रद्धालु इस पवित्र क्षण के बने साक्षी

Edited By Nitika, Updated: 12 May, 2024 08:04 AM

doors of badrinath dham opened with rituals

उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज प्रात: 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। हजारों श्रद्धालु इस पवित्र क्षण के साक्षी बने।

 

Badrinath Dham... उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज प्रात: 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। हजारों श्रद्धालु इस पवित्र क्षण के साक्षी बने। वहीं इससे पूर्व, राज्य के अन्य तीन धाम केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट बीते शुक्रवार, अक्षय तृतीया, 10 मई को खुल चुके हैं।
Image
बद्रीनाथ धाम में ब्रह्म बेला पर सुबह 4 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई। हल्की बारिश के बीच आर्मी बैंड और ढोल नगाड़ों की मधुर धुन और स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ भगवान बद्री विशाल की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ कुबेर, उद्धव और गाडू घड़ा को दक्षिण द्वार से मंदिर परिसर में लाया गया।
Image
वहीं इसके बाद प्रशासन और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंदिर के मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी हक हकूकधारी और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।
Image

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!