Happy New Year 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी नए साल की शुभकामनाएं

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 Jan, 2025 10:02 AM

happy new year 2025 uttarakhand chief minister pushkar singh

Happy New Year 2025: आज नए साल का यानी 2025 का आगाज हो गया है। इसे लेकर देश और प्रदेश में हर्षोल्लास का माहौल है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसी के साथ ही सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और...

Happy New Year 2025: आज नए साल का यानी 2025 का आगाज हो गया है। इसे लेकर देश और प्रदेश में हर्षोल्लास का माहौल है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसी के साथ ही सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष-2025 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह नया वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, और सफलता लेकर आए, यही मेरी ईश्वर से कामना है। नव वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर उत्तराखण्ड को सशक्त, आत्मनिर्भर और देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें।" धामी ने कहा बीते वर्ष हमने प्रगति की ऊंचाइयों को छुआ और यह सब प्रदेशवासियों के सहयोग, विश्वास और समर्थन से ही संभव हो पाया है। इस नए साल पर भी हम सभी मिलकर उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लेंगे।

वहीं, सीएम धामी ने नववर्ष पर जारी किए अपने संदेश में कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में पारदर्शिता, जनभागीदारी और नई कार्य संस्कृति के साथ विकास की नई गाथा लिखने की उल्लेखनीय पहल की है। सरकार ने पर्यटन, खेती, बागवानी और पशुपालन जैसे संभावनाशील क्षेत्रों में अभिनव और दूरगामी प्रयास किए हैं, जिससे उत्तराखंड ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन आकांक्षाओं को पूरा करने और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!