CM धामी ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन,  कहा- उनके उच्च आदर्शों और शिक्षाओं को हम सभी अपने जीवन में उतारें

Edited By Harman, Updated: 12 Jan, 2025 01:22 PM

cm dhami paid homage to swami vivekananda

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया। CM धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति, योग और वेदांत का गौरवमयी परचम लहराने वाले महान दार्शनिक,...

Swami Vivekananda Jayanti: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया।

CM धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति, योग और वेदांत का गौरवमयी परचम लहराने वाले महान दार्शनिक, योगी और विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कोटिशः नमन। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी की शिक्षाओं और उच्च आदर्शों को जीवन में उतारने की बात करते हुए लिखा, आइए, हम सभी इस राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी के उच्च आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने का संकल्प लें।

बता दें कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। भारत में उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी की बुद्धिमानी और हाजिर जवाबी की पूरी दुनिया कायल थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!