रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के पैदल रास्ते पर भूस्खलन से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई अन्य घायल

Edited By Nitika, Updated: 21 Jul, 2024 11:35 AM

3 people died due to landslide

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम के पैदल रास्ते पर रविवार सुबह पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम के पैदल रास्ते पर रविवार सुबह पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास हुआ, जहां पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर नीचे गिरने लगे।

वहीं रजवार के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि मलबे से अब तक तीन लोगों के‌ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!