Uttarakhand: आज CM धामी कर्णप्रयाग से करेंगे चुनावी प्रचार की शुरुआत, बड़ी सभाओं को करेंगे संबोधित

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jan, 2025 11:12 AM

uttarakhand today cm dhami will start election campaign

देहरादूनः निकाय चुनाव की रणभेरी बजने के बाद, सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी है। इसी बीच आज यानी 11 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर्ण प्रयाग से चुनावी...

देहरादूनः निकाय चुनाव की रणभेरी बजने के बाद, सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी है। इसी बीच आज यानी 11 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर्ण प्रयाग से चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे।
 
भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी दी है कि आज यानी 11 जनवरी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर्ण प्रयाग से प्रचार प्रसार की शुरुआत करेंगे। इसके बाद हर नगर निगम क्षेत्र और जिला मुख्यालय में बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 12 जनवरी को देहरादून से नुक्कड़ सभाओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। कोठारी ने बताया है कि सभी कैबिनेट मंत्रियों पूर्व मुख्यमंत्री व सभी सांसदों समेत वरिष्ठ नेताओं को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।

उधर कांग्रेस ने भी अपने सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय कर दिए है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि सभी स्टार प्रचारकों ने दौरे शुरू कर दिए है। बताया गया कि  देहरादून से इसकी शुरुआत हो चुकी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!