Kedarnath By Election Result: केदारनाथ सीट पर BJP का कब्जा, आशा नौटियाल ने कांग्रेस के मनोज रावत को दी शिकस्त

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Nov, 2024 12:48 PM

bjp won the kedarnath assembly by election

Kedarnath By Election Result: उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव जीत लिया है। बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को शिकस्त दे दी है।  वहीं, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत पर भाजपा प्रदेश...

Kedarnath By Election Result: उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव जीत लिया है। बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को शिकस्त दे दी है।  वहीं, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अनर्गल बयानबाजी करके केदारनाथ की यात्रा को प्रभावित करने का प्रयास किया  और कांग्रेस झूठे विषयों को लेकर जनता के बीच गई। आज बड़ा तमाचा केदारनाथ की जनता ने कांग्रेस को दिया है। केदारनाथ की जनता ने जो विश्वास दिखाया है वो नजीर के रूप में है और अब आगामी समय में प्रदेश में जितने में चुनाव होंगे वो सब भारतीय जनता पार्टी इसी तरीके से जीतेगी।

  • 13वां राउंड 
    भाजपा- आशा नौटियाल- 23130
    कांग्रेस- मनोज रावत-18031
    निर्दलीय- त्रिभुवन सिंह- 9266
  • 12 राउंड की मतगणना
    भाजपा- आशा नौटियाल- 22331
    कांग्रेस- मनोज रावत-17440
    निर्दलीय- त्रिभुवन सिंह- 9241
  • 11वें राउंड की मतगणना के बाद परिणाम
    भाजपा- 20078
    कांग्रेस- 15903
    निर्दलीय- 9019
  • 10वां राउंड पूरा
    भाजपा-आशा नौटियाल- 18139
    कांग्रेस- मनोज रावत-14063
    निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान- 8790
  • केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव- 9वां राउंड
    भाजपा- आशा नौटियाल- 15833
    कांग्रेस- मनोज रावत- 12566
    निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान- 8471
  • आठ राउंड पूरे
    भाजपा- आशा नौटियाल- 13696
    कांग्रेस- मनोज रावत-10633
    निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान- 7935
  • सातवें राउंड की मतगणना के बाद परिणाम
    भाजपा- आशा नौटियाल- 12069
    कांग्रेस- मनोज रावत- 9601
    निर्दलीय- त्रिभुवन चौहान- 7535
  • छठे दौर की मतगणना के बाद भाजपा की आशा नौटियाल आगे
  • पांचवें राउंड के बाद भी भाजपा आगे
    भाजपा - 8555
    कांग्रेस - 6028
    त्रिभुवन (निर्दलीय) - 6489
  • चौथे राउंड की गिनती पूरी, भाजपा आगे
    भाजपा - 6665
    कांग्रेस - 4376
  • तीन राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त बरकरार
  • दूसरे राउंड की गिनती पूरी, भाजपा को बढ़त-
    भाजपा- 3286
    कांग्रेस- 2281
  • पहले राउंड में बीजेपी को बढ़त-
    बीजेपी- 1398 आगे
    कांग्रेस- 915 पीछे
  • पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, जिसमें,1190 से अधिक मत पडे हैं।
  • कड़ी सुरक्षा के बीच केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है
  • शुरूआती रूझानों में भाजपा आगे 
     

भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला
इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद यह उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डा. आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय आरपी सिंह, त्रिभुवन चौहान और प्रदीन रोशन रुड़िया मैदान में हैं। इस उप चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। 

प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि दोपहर बाद दो-तीन बजे तक परिणाम आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मियों की तैनाती की गयी है और बिना प्रवेश पत्र के किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!