मुख्यमंत्री योगी पहुंचे उत्तराखंड, CM धामी ने किया स्वागत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Feb, 2026 01:18 PM

chief minister yogi reached uttarakhand

देहरादूनः उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी उत्तराखंड पहुंच चुके है। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे है।...

देहरादूनः उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी उत्तराखंड पहुंच चुके है। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का स्वागत किया।

आपको बतातें चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने गांव पंचूर आए है। यहां एक निजी समारोह में शामिल होंगे। इसी के साथ ही जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में नवनिर्मित कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे। बता दें कि यमकेश्वर क्षेत्र में स्थित इस स्कूल में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई की थी। वहीं, राज्य में सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!