पर्यटन सीजन के लिए तैयारियां पहले की कर ली जायें: सीएम धामी

Edited By Pooja Gill, Updated: 12 Apr, 2026 09:18 AM

preparations for the tourist season should be made

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी दौरे पर काठगोदाम के सकिर्ट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के साथ ही आगामी पर्यटन सीजन, मानव...

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी दौरे पर काठगोदाम के सकिर्ट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के साथ ही आगामी पर्यटन सीजन, मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान सीएम ने पर्यटक सीजन की सारी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। 

सीएम ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी दिए सख्त निर्देश 
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को पर्यटक सीजन की सारी तैयारियां समय से पहले ही कर लेने के निर्देश दिये, साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिये गये,मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने को लेकर प्रभावित कदम उठाने के निर्देश वन विभाग को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा बिंदुखता को राजस्व गांव बनाने के मामले पर भी सरकार बेहद गंभीर है और उनकी प्राथमिकता में शामिल भी है, केन्द्र सरकार से जो भी संभव बातचीत होगी, उसे किया जाएगा। 

'जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है'
धामी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा पश्चिम बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है, क्योंकि पिछले 15 सालों से पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सरकार है, जहां हत्याएं बलात्कार, महिला उत्पीड़न भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण करने में भी न्यायिक अधिकारियों को लगाया जा रहा है चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है और डबल जान की सरकार मजबूती के साथ बनाने जा रही है। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!