टिहरी में भारी बारिश के चलते बालगंगा नदी ने जमकर मचाई तबाही, कई क्षेत्र क्षतिग्रस्त

Edited By Nitika, Updated: 26 Jul, 2024 01:44 PM

balganga river caused havoc due to heavy rain in tehri

टिहरीः उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर है, जिससे जगह-जगह तबाही मची हुई है। मानो आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है। इसी बीच बीती रात यानि गुरुवार को भारी बारिश के कारण बालगंगा नदी उफान पर आ गई। बता दें कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र...

टिहरीः उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर है, जिससे जगह-जगह तबाही मची हुई है। मानो आसमान से बारिश आफत बनकर बरस रही है। इसी बीच बीती रात यानि गुरुवार को भारी बारिश के कारण बालगंगा नदी उफान पर आ गई। बता दें कि घनसाली विधानसभा क्षेत्र की बालगंगा नदी ने बूढ़ाकेदार क्षेत्र में जमकर तबाही मचा दी है।

सूचना है कि नदी किनारे बसे लोग सुरक्षित घरों की तरफ निकल गए हैं। वहीं जखाना, तोली, गेंवली सहित कई क्षेत्रों में जमकर बारिश होने से ग्रामीणों के खेत, पुल ओर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसी के साथ नदी किनारे बसे 4 से 5 घरों में मलबा और पानी घुस आया है। इतना ही नहीं 3 कमरे और एक दुकान के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की खबर भी सामने आई है। बता दें कि डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!