उत्तराखंड में एक और गोली चली ! युवक के सिर पर सटाकर लगी, हुई दर्दनाक मौत; मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Feb, 2026 01:20 PM

another bullet fired in uttarakhand a young man was struck in the head

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चोरगलिया में सोमवार देर रात घर के अंदर गोली चली है। बताया गया कि 35 वर्षीय युवक ने अपने सिर पर सटाकर गोली मारी है। घटना में उसकी दर्दनाक मौत हुई है। पत्नी से विवाद के बाद...

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चोरगलिया में सोमवार देर रात घर के अंदर गोली चली है। बताया गया कि 35 वर्षीय युवक ने अपने सिर पर सटाकर गोली मारी है। घटना में उसकी दर्दनाक मौत हुई है। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चोरगलिया के गाजीपुर इलाके में से सामने आई है। जहां निवासी कमलेश बेलवाल (35) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। दरअसल, सोमवार देर रात दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज पति ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद किया। इसके बाद कमरे में से गोली चलने की आवाज आई। गोली की गूंज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। कमलेश खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था। उसके हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई थी।

आनन-फानन में गंभीर घायल को मुखानी स्थित एक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया गया कि कमलेश बेलवाल ठेकेदारी का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

बता दें कि इससे पहले रुद्रपुर के सिविल लाइन में “शू विला” नाम की एक  दुकान के अंदर 25 वर्षीय कारोबारी को संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगी थी। एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई। फायरिंग के दो दिन बाद कारोबारी की मौत हो गई थी। 50 घंटों तक गोली सिर में फंसी रही। यहां मौत के आगे मां की ममता हार गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!