उत्तराखंड में एक ओर गोली चली ! युवक के सीने पर सटाकर लगी, हुई दर्दनाक मौत; मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Mar, 2026 03:36 PM

another bullet fired in uttarakhand a young man was struck in the chest

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक भरूवा बंदूक से अचानक गोली चली। गोली सीधा 18 वर्षीय युवक के सीने पर जा लगी। घटना में युवक की मौत हुई है। बताया गया कि बंदूक के साथ फोटो खींचने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस...

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक भरूवा बंदूक से अचानक गोली चली। गोली सीधा 18 वर्षीय युवक के सीने पर जा लगी। घटना में युवक की मौत हुई है। बताया गया कि बंदूक के साथ फोटो खींचने के दौरान यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पिथौरागढ़ में भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में हुई है। जहां स्थित बसौटी गांव में बुधवार को एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। बताया गया कि शिवनाथ गांव पालिका निवासी 18 वर्षीय युवक सुवास महरा अपनी दीदी के घर आया हुआ है। उसकी दीदी के घर पर भरूवा बंदूक रखी थी। जिसे देखकर सुवास ने बदूंक के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा प्रकट की। इस दौरान युवक ने फोटो खींचने के लिए गणेश बहादुर बोहरा को बुलाया। तभी अचानक कमरे में से गोली चलने की आवाज आई।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बंदूक गणेश बहादुर ने पकड़ी हुई थी। जबकि गोली सुवास के सीने पर जा लगी थी। वह खून से लथपथ हो गया। आनन-फानन में गंभीर घायल को जोगपूड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में गणेश बहादुर बोहरा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!