उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, सर्द हवाओं के चलते तापमान में आई गिरावट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Dec, 2024 09:02 AM

after snowfall in uttarakhand cold wave increased the cold

देहरादूनः उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद चल रही शीतलहर के कारण प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है। इसी के साथ ही पहाड़ से मैदानी इलाको में सर्द हवाओं के बीच तापमान में भी गिरावट आई है। दरअसल, प्रदेशभर में सुबह और शाम के समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही...

देहरादूनः उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद चल रही शीतलहर के कारण प्रदेश भर में ठंड बढ़ गई है। इसी के साथ ही पहाड़ से मैदानी इलाको में सर्द हवाओं के बीच तापमान में भी गिरावट आई है। दरअसल, प्रदेशभर में सुबह और शाम के समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इसके चलते अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। ऐसे में रातें बेहद सर्द हो गई है जबकि दिन के समय चटक धूप खिलने से तापमान सामान्य बना हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक आज यानी 13 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, राज्य में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में शीतलहर के चलते लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश भर में तापमान में अधिक गिरावट की संभावना है। फिलहाल, राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। बीती 8 और 9 दिसंबर को चकराता, हर्षिल, नैनीताल और मुक्तेश्वर में सीजन की पहली बर्फबारी होने से ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के बाद सर्द हवाओं के चलने से भी तापमान में गिरावट आई है।

बता दें कि बीते गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज यानी शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!