उत्तराखंड में हादसाः अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, 5 छात्र थे सवार; मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Mar, 2026 01:55 PM

accident in uttarakhand e rickshaw overturned after losing control

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में भीषण हादसा हुआ है। जहां रूद्रपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा है। वाहन में पांच छात्र मौजूद थे। घटना में एक बच्चे की मौत हुई। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि सभी छात्र एक निजी...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में भीषण हादसा हुआ है। जहां रूद्रपुर हाईवे पर एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा है। वाहन में पांच छात्र मौजूद थे। घटना में एक बच्चे की मौत हुई। जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि सभी छात्र एक निजी विद्यालय में परीक्षा देकर घर वापिस लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर हाईवे स्थित एक होटल के पास हुई। जहां बृहस्पतिवार को बच्चों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में पांच छात्र मौजूद थे। छात्र केलाखेड़ा स्थित एक निजी विद्यालय में परीक्षा देकर ई-रिक्शा से घर वापिस लौट रहे थे। घटना में पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

अस्पताल में दो छात्रों की बेहद नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन, रास्ते में कक्षा दो के छात्र की मौत हो गई। दूसरे का हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में मृतक की पहचान गांव गुमसानी शांति कॉलोनी निवासी सात वर्षीय रवि पुत्र रंजीत के रूप में हुई है। जबकि समर, खुशी, कपिल और सपना गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!