देहरादून में दोस्तों संग घूमने आया था राजस्थान का युवक, सहस्त्रधारा में डूबने से हुई मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jul, 2024 02:29 PM

a young man who came to dehradun with his friends drowned in sahastradhara

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंट्रोल रूम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में डूब गया है। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, जहां उक्त व्यक्ति को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में...

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी और झरनों में पानी का बहाव बढ़ने के बीच शनिवार को एक युवक की देहरादून स्थित सहस्त्रधारा झरने में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक राजस्थान के जिला चुरू का रहने वाला था। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंट्रोल रूम से थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में डूब गया है। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, जहां उक्त व्यक्ति को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। 

मृतक के संबंध को लेकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक कालूराम पुत्र स्व. जुमाराम, निवासी ग्राम व पोस्ट गुलेरिया, जिला चुरु, राजस्थान, उम्र 35 वर्ष, अपने 03 अन्य साथियों के साथ देहरादून घूमने के लिए आया था। सहस्त्रधारा में अपने साथियों के साथ नदी में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण वह डूब गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!