सैन्यकर्मी ने बच्ची से की छेड़छाड़, कैंटीन में ले जाकर की गंदी हरकत, रोती बिलखती घर पहुंची मासूम ने मां को सुनाई आपबीती

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Oct, 2025 01:46 PM

a soldier molested a girl took her to the canteen and committed indecent

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां स्थित थराली क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई है। आरोप है कि सेना के एक हवलदार ने बच्ची के निजी अंगों से छेड़छाड़ की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया...

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां स्थित थराली क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई है। आरोप है कि सेना के एक हवलदार ने बच्ची के निजी अंगों से छेड़छाड़ की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि थराली में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए बनाई गई कैंटीन में तैनात 43 वर्षीय रविंद्र कुमार नाथ को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है । उसने बताया कि पीड़ित परिवार ने रविवार को पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सेना की थराली कैंटीन में कार्यरत नाथ ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अनुचित आचरण और छेड़छाड़ किया ।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो तथा भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया । 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!