देहरादून में जिम संचालक की शर्मनाक हरकत ! युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Dec, 2025 02:40 PM

a gym operator in dehradun acted shamefully

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां स्थित एक जिम के अंदर संचालक ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। आरोप है कि जिम संचालक ने निजी अंगों से छेड़छाड़ की। इसके बाद जबरन गले लगाया और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां स्थित एक जिम के अंदर संचालक ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। आरोप है कि जिम संचालक ने निजी अंगों से छेड़छाड़ की। इसके बाद जबरन गले लगाया और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।    

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना शहर के क्लेमेनटाउन स्थित फिट एंड फाइन जिम में हुई है। जहां जिम संचालक ने एक युवती से छेड़छाड़ की। साथ ही दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। घटना 26 दिसंबर की बताई गई है। पीड़िता ने किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर इज्जत बचाई। बताया गया कि युवती एक यूनिवर्सिटी में बीसीए की छात्रा है। उसने 15 दिन पहले ही जिम ज्वाइन किया था।  

आरोप है कि जिम का मालिक एवं ट्रेनर नदीम अंसारी उस पर बुरी नजर रख रहा था। उस पर उल्टे सीधे कमेंट कर रहा था। साथ ही अश्लील बातें भी करता था। इसी बीच जिम में कसरत करने के दौरान आरोपी संचालक ने उसे जबरदस्ती गले लगाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!