विवाहिता के साथ दुष्कर्म ! रात में कमरे में घुसे देवर पर दरिंदगी का आरोप, मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Dec, 2025 05:08 PM

married woman raped brother in law enters room at night

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि उसके देवर ने रात में कमरे में घुसकर दरिंदगी की है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि उसके देवर ने रात में कमरे में घुसकर दरिंदगी की है। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में से सामने आया है। जहां निवासी एक महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि उसकी शादी क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई है। काम के सिलसिले में पति घर से बाहर अन्य राज्य में रहता है। पत्नी भी उसके साथ ही रहती थी। लेकिन, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर वह अपने ससुराल में रहने आई थी।

आरोप है कि उसके देवर ने रात में कमरे में घुसकर उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला चीखती-चिल्लाती रही। लेकिन आरोपी को तरस नहीं आया। ससुराल वालों को शिकायत की। उन्होंने ने भी मामले को दबाने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई।  
   
आरोप है कि पुलिस ने भी तहरीर मिलने के बाद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर देवर वसीम पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!