Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Dec, 2025 03:50 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 22 वर्षीय युवती से 42 साल के सेना के जवान ने दुष्कर्म किया है। महिला की चीख-पुकार लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, सेना का जवान भागने की फिराक में था। लेकिन, लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 22 वर्षीय युवती से 42 साल के सेना के जवान ने दुष्कर्म किया है। महिला की चीख-पुकार लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, सेना का जवान भागने की फिराक में था। लेकिन, लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना झारखंड के रांची में से सामने आई है। जहां ड्यूटी पर तैनात 42 साल के सेना के जवान ने एक युवती से दरिंदगी की है। आरोप है कि टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला को जवान रेल के खाली डिब्बे में ले गया। जहां उसने युवती के साथ कथित तौर पर रेप किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। तभी लोगों ने सेना के जवान को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सेना का जवान उत्तर-प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह पंजाब के पटियाला में 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। शुक्रवार को रसद ले जा रही एक ट्रेन की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात था। तभी उसने यह घिनौनी हरकत कर डाली। बताया गया कि आरोपी जवान नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त आगे की कार्रवाई की जा रही है।