Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Dec, 2025 12:37 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां आज यानी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस से हाथियों का झुंड टकराया है। घटना में आठ हाथियों की मौत की सूचना है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस दौरान...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां आज यानी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस से हाथियों का झुंड टकराया है। घटना में आठ हाथियों की मौत की सूचना है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस दौरान रेलगाड़ी के कई डिब्बे भी पटरी से उतर आए। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण घटना असम के होजाई जिले में हुई है। सैंराग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन एक हाथियों के झुंड से टकरा गई। हालांकि हाथियों को देखते ही लोको पायलट ने ब्रेक लगाया था। इसके बावजूद हाथियों का झुंड राजधानी एक्सप्रेस से टकरा गया। इस दौरान टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलगाड़ी के कई डिब्बे और इंजन पटरी से नीचे उतर आए। घटना में आठ हाथियों की मौत की हुई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के अधिकारी राहत-बचाव कार्य में जुटे है। साथ ही प्रभावित कोचो को अलग किया है। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित रवाना किया गया है। रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।