Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Apr, 2026 02:13 PM

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि नाबालिग के पिता ने शराब के नशे में दरिंदगी की है। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रामनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उसके पति ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बताया कि वह किसी काम से घर के बाहर गई थी। तभी शराब के नशे में पिता ने अपनी ही बेटी से हैवानियत की हदें की पार की। मामले की जानकारी पर महिला के होश उड़ गए। वह बच्ची की सौतेली मां है। आरोपी की पहली पत्नी का निधन हो चुका है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायल में पेश किया गया। इसके बाद जेल भेज दिया है। वहीं, यह रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।