देहरादून की महिला डेंटिस्ट को डॉक्टर पति ने लात-घूसों से पीटा... और घर से निकाला, एयरहोस्टेस का इश्क सिर पर चढ़ा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Feb, 2026 12:44 PM

a female dentist from dehradun was kicked and punched by her doctor husband

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला डेंटिस्ट को डॉक्टर पति ने लात-घूसों से पीटा है। आरोप है कि पति का एयरहोस्टेस से अवैध संबंध है। बताया गया कि दोनों की लव मैरिज एक साल पहले हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ...

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला डेंटिस्ट को डॉक्टर पति ने लात-घूसों से पीटा है। आरोप है कि पति का एयरहोस्टेस से अवैध संबंध है। बताया गया कि दोनों की लव मैरिज एक साल पहले हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं, डॉक्टर पति ने प्रेमिका के चक्कर में बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में देहरादून निवासी एक महिला डेंटिस्ट ने बताया कि 5 मार्च 2025 को उसकी शादी सहारनपुर निवासी डॉ. सक्षम अरोड़ा से हुई थी। बताया कि दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। दोनों ने एक दूसरे से पहचान बढ़ाई। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। तभी शादी का फैसला लिया गया था। परिजनों की सहमति से धूमधाम से शादी की गई। पीड़िता महिला ने बताया कि शादी में उसके माता-पिता ने हैसियत के अनुसार शादी में काफी खर्च किया था। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

महिला का आरोप है कि घर में पति का रवैया भी उसके प्रति बदल रहा था। वह उससे छोटी-छोटी बात पर नाराज रहने लगा। कई दिनों तक उससे बात भी नहीं करता था। इसी बीच एक दिन उसे पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध की भनक लग गई। बताया कि दूसरी महिला उसके क्लीनिक में मरीज के रूप में आई थी। जोकि पेशेवर एयरहोस्टेस है। पत्नी के विरोध पर उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!