38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल 'तेजस्विनी' पहुंची रुद्रप्रयाग, खेल प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Jan, 2025 04:33 PM

38th national games torch  tejaswini  reached rudraprayag

रुद्रप्रयागः 38वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेलों की मशाल "तेजस्विनी" चमोली जनपद भ्रमण के बाद आज रुद्रप्रयाग जनपद में प्रवेश हो गई हैं। पुलिस लाइन रतूड़ा रुद्रप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, प्रभारी जिला...

रुद्रप्रयागः 38वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु राष्ट्रीय खेलों की मशाल "तेजस्विनी" चमोली जनपद भ्रमण के बाद आज रुद्रप्रयाग जनपद में प्रवेश हो गई हैं। पुलिस लाइन रतूड़ा रुद्रप्रयाग में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रतन लाल शाह सहित तमाम गणमान्य व्यक्तियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा तेजस्विनी मशाल का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर खेल कोच आलोक नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका, पुलिस जवान, खेल प्रेमी व आम जन मौजूद रहे। 

बताते चलें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के मद्देनजर आज मशाल तेजस्विनी जनपद की सीमा नगर से रतूड़ा, सुमेरपुर,रुद्रप्रयाग बाजार, तिलवाड़ा होते हुए खेल मैदान अगस्त्यमुनि पहुंची। राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मशाल तेजस्विनी के जिले में पहुंचने पर लोगों में खासा उत्साह दिखा। इस दौरान मशाल तेजस्विनी व शुभंकर मौली के साथ लोगों ने खूब फोटो और सेल्फियां खींचीं। उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर जनपद रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास और उत्साह का माहौल बना हुआ है। उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहा है। राष्ट्रीय खेलों को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मशाल रैली सभी जनपदों में जा रही है।  

वहीं,प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान ने कहा कि मशाल आज रुद्रप्रयाग जिले में पहुंची है। 12 जनवरी को अगस्त्यमुनि से उखीमठ तक भव्य रोड शो आयोजित होगा। 13 जनवरी को मशाल अगस्त्यमुनि से गुलाबराय, बेलणी, विकास भवन  कलेक्ट्रेट से होते हुए वापस तिलवाड़ा होते हुए से जखोली में रात्रि विश्राम करेगी। जबकि 14 जनवरी को 10:00 बजे तेजस्विनी मशाल  विकासखंड मुख्यालय जखोली से इंटर कॉलेज रामेश्वर इंटर कॉलेज बजीरा, होते हुए चिरबटिया पहुंचेगी। जहां पर मशाल टिहरी गढ़वाल को सौंपी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!