कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, काम से लौटी मां के पास बेटी ने दर्द किया बयां; उड़े होश: Uttarakhand Crime News

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Aug, 2025 12:07 PM

kaliyug father raped his minor daughter daughter expressed her pain

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही उसे गिरफ्तार भी किया है।

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही उसे गिरफ्तार भी किया है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला थल थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां एक पिता ने घर के अंदर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद काम से लौटी मां ने बच्ची को बदहाल अवस्था में देखा। उसके पूछने पर बेटी ने मां को पिता की घिनौनी सच्चाई बताई। जिससे मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी राजन राम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में पाया गया कि नाबालिग के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी राजन राम को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!