देहरादून में बेटे ने मां से किया दुष्कर्म... गाली-गलौज व मारपीट का भी आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Aug, 2025 11:37 AM

son raped his mother in dehradun

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही गाली-गलौज व मारपीट का भी आरोप लगा है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही गाली-गलौज व मारपीट का भी आरोप लगा है। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला सहसपुर कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक बेटे ने मां का यौन उत्पीड़न किया है। आरोपी बेटे ने वर्ष 2022 में इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि बेटे ने मां के साथ गाली-गलौज व मारपीट भी की। इतना ही नहीं बल्कि मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आखिरकार पुलिस ने मां के यौन उत्पीड़न के मामले में वारंटी बेटे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से पता चला कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय की ओर से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!