Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Apr, 2026 11:01 AM

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां स्थित सुकोली गांव का 19 वर्षीय सैनिक सिक्किम में शहीद हुआ है। बताया गया कि गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से वह शहीद हुए है। सुकोली गांव निवासी (19) विकास कुमार सिक्किम...
पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां स्थित सुकोली गांव का 19 वर्षीय सैनिक सिक्किम में शहीद हुआ है। बताया गया कि गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से वह शहीद हुए है। सुकोली गांव निवासी (19) विकास कुमार सिक्किम में तैनात थे। परिजनों समेत पूरे गांव में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गणकोट के सुकोली गांव के 19 वर्षीय सैनिक विकास कुमार सिक्किम में शहीद हो गए। बीती 29 मार्च को सैनिक सीमा पर गश्त कर रहे थे। तभी अचानक हिमस्खलन की चपेट में आने से वह शहीद हुए है। प्रशासन शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में भेजने की तैयारियों में जुटा है। आज जवान का पार्थिव शरीर पहुंचने की उम्मीद है।
सुकोली निवासी 19 कुमाऊं में लांस नायक विकास कुमार के शहीद होने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। शहीद सैनिक अपने पीछे पत्नी, बेटे, माता- पिता और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। माता मंजू देवी भोजन माता के पद पर कार्यरत हैं। जवान के शहीद होने की जानकारी पर जिले में शोक की लहर है।