युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस हालत में मिला शव; पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Mar, 2026 12:43 PM

young man dies under suspicious circumstances body found in this

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्थित रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां स्थित रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में हुई है। जहां बृहस्पतिवार को नहर किनारे पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान अशोक कुमार (24) पुत्र रमेश कुमार निवासी देवकली शाहजहांपुर यूपी के रूप में हुई। वर्तमान में अशोक कुमार सरस्वती विहार कॉलोनी सिडकुल में परिवार के साथ रह रहा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक बुधवार के घर से निकला था। लेकिन, घर वापिस नहीं लौटा था। इसके बाद अगले दिन अशोक कुमार का शव पेड़ पर लटका मिला। शव की शिनाख्त लापता युवक के रूप में हुई। वह बहादराबाद की एक फैक्टरी में काम करता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारें में पता लगा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच जारी है।    
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!