Uttarakhand: नामी होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका; बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी थी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Apr, 2026 10:06 AM

uttarakhand woman dies under suspicious circumstances at a well known hotel

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूदरपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नैनीताल रोड स्थित एक नामी होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि महिला यहां होटल में अपने बिजनेस...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूदरपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नैनीताल रोड स्थित एक नामी होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि महिला यहां होटल में अपने बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में हुई है। जहां बुधवार को एक पांच सितारा होटल में महिला नाम ज्योति शर्मा (40) अपने बिजनेस पार्टनर अमित के साथ रुकी थी। तभी अचानक महिला की तबियत बिगड़ने पर होटल कर्मियों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकिस्तकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मंगलवार को महिला अपने बिजनेस पार्टनर के साथ दिल्ली से कैंची धाम में दर्शन के लिए आई थी।

बुधवार सुबह तड़के तीन बजे दोनों रुद्रपुर के नैनीताल राेड स्थित पांच सितारा होटल में पहुंचे और कमरा लेकर आराम करने चले गए। इसी बीच दोपहर में महिला अचानक बेहोश हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका की पहचान हनुमान मंदिर लोधी रोड नई दिल्ली निवासी ज्योति शर्मा (40) के रूप में हुई है। उसकी बहन ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने बताया कि महिला होटल में अमित निवासी ग्राम जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी छतरपुर दिल्ली के साथ रूकी हुई थी। दोनों बिजनेस पार्टनर थे और दिल्ली में रेस्टोरेंट चलाते थे। पुलिस मामले में अमित से भी पूछताछ कर रही है। रुद्रपुर के एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। जांच की जा रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!